बुरहानपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध सलाई गोंद तस्करी का भंडाफोड़

बुरहानपुर: अवैध सलाई गोंद तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। खकनार वन विभाग की टीम ने रविवार सुबह घेराबंदी कर एक पिकअप वाहन से करीब साढ़े आठ क्विंटल प्रतिबंधित सलाई गोंद बरामद किया। यह कार्रवाई रेंजर रितेश उईके के नेतृत्व में की गई। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में गेहूं के भूसे की बोरियों के नीचे छिपाकर रखा गया सलाई गोंद बरामद किया गया।

वन विभाग की कार्रवाई की भनक लगते ही पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। विभाग ने वाहन को जब्त कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस अवैध कारोबार के तार डोईफोड़िया क्षेत्र से जुड़े बताए जा रहे हैं, जहां लंबे समय से गोंद तस्करी का नेटवर्क सक्रिय होने की चर्चा है। फिलहाल वन विभाग मामले की जांच में जुटा हुआ है।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर शिक्षा मोर्चा की बैठक: शिक्षक पात्रता परीक्षा और वरिष्ठता के मुद्दों पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की रणनीति तैयार

  • burhanpur-forest-department-busts-illegal-salai-gum-smuggling
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना