दमोह में सूने मकान में लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

दमोह: सूने मकान में हुई लाखों रुपये की चोरी का मध्य प्रदेश पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के बजरिया चौकी अंतर्गत नूरी नगर में यह चोरी हुई थी। रविवार शाम कोतवाली में आयोजित प्रेस वार्ता में एचआर पांडे ने बताया कि फरियादी नईम कुरैशी ने शुक्रवार को बजरिया पुलिस सहायता केंद्र में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

फरियादी के अनुसार वह परिवार के साथ दो दिन के लिए एक शादी समारोह में गए हुए थे और घर में ताला लगा हुआ था। वापस लौटने पर घर के कमरे का ताला टूटा मिला और अंदर रखी लकड़ी की अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। जांच करने पर अलमारी में रखे करीब 857 ग्राम चांदी के जेवरात, 4 ग्राम सोने के जेवरात और एक मोबाइल फोन गायब मिले। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 3 लाख 16 हजार रुपये बताई गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रुत कीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई। मनीष कुमार और बजरिया चौकी प्रभारी राकेश पाठक के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नूरी नगर निवासी 26 वर्षीय परवेज कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उसके पास से चोरी गए सभी जेवरात और मोबाइल बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

ये भी पढ़े – दमोह जिले: सहरी गांव में वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत

  • damoh-police-uncover-theft-arrest-suspect
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    बुरहानपुर में हथियार तस्करी का खुलासा, जंगल से 13 देशी पिस्टल और 45 जिंदा कारतूस जब्त

    बुरहानपुर/ राजू सिंह राठौड़: जिले में अवैध हथियारों के…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

    सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

    सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा