स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, सागर में ध्वजारोहण और ध्वज यात्रा

सागर: भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे मध्य प्रदेश में उत्साह का माहौल रहा। मुख्य कार्यक्रम भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें डॉ. मोहन यादव, अजय जामवाल और हेमंत खंडेलवाल की उपस्थिति में संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

 

इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के 13 जिलों में नए जिला भाजपा कार्यालयों का भूमिपूजन किया गया, जबकि चार अन्य जिलों में निर्माण कार्यों का शुभारंभ भी हुआ।जिला भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से अवलोकन किया। स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर पार्टी का ध्वज फहराया और जिला कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसके साथ ही शहर में एक भव्य ध्वज यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सभी ने “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” के मूल मंत्र के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। स्थापना दिवस के कार्यक्रम में डॉ. लता वानखेड़े, प्रदीप लारिया, हीरा सिंह राजपूत, गौरव सिरोठिया, वृंदावन अहिरवार, पारुल साहू और याकृति जडिया सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का माध्यम है और पार्टी का हर कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित है।

ये भी पढ़े – सागर बनेगा वॉटर स्पोर्ट्स का हब: लाखा बंजारा झील के किनारे ₹1.15 करोड़ से तैयार हो रहा अत्याधुनिक बोट क्लब

  • bjp-foundation-day-47th-celebration-sagar-flag-yatra
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    मध्य प्रदेश के देवास जिले के पुंजापुरा में सेवा…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना