जावरा क्षेत्र को शिक्षा की बड़ी सौगात, 5.50 करोड़ से छात्रावास और विद्यालय भवन की स्वीकृति

रतलाम:  जावरा विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से करीब 5.50 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है। इसमें एक छात्रावास भवन और एक विद्यालय भवन के निर्माण की सौगात मिलने से क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है।

जानकारी के अनुसार विधायक डॉ. पांडेय द्वारा क्षेत्र में शैक्षणिक संस्थाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भवनविहीन संचालित हो रहे अनुसूचित जाति बालक छात्रावास के लिए उन्होंने डॉ. मोहन यादव और नागर सिंह चौहान को अवगत कराया था।

ये भी पढ़े – सिंहस्थ 2028: जावरा-महू-नीमच मार्ग पर श्रद्धालु सुविधा सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण

विधायक के आग्रह को स्वीकार करते हुए अनुसूचित जाति कल्याण विभाग ने 50 सीटर जूनियर बालक छात्रावास पिपलौदा के लिए नए भवन की स्वीकृति प्रदान की है। इस भवन का निर्माण लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। लंबे समय से अन्य भवन में संचालित हो रहे छात्रावास को अब अपना भवन मिलने से क्षेत्रवासियों में खुशी है।इसके अलावा विधायक डॉ. पांडेय के प्रयासों से रिंगनोद स्थित माध्यमिक विद्यालय के लिए भी 51 लाख रुपये की लागत से नए भवन के निर्माण की स्वीकृति मिली है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी विधायक के प्रयासों से पिपलौदा महाविद्यालय के लिए पहुंच मार्ग और बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु ढाई करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई थी। साथ ही क्षेत्र के 18 विद्यालयों में फर्नीचर और अन्य सुविधाओं के लिए विधायक निधि से 8.22 लाख रुपये की राशि भी स्वीकृत की गई है।

जावरा विधानसभा क्षेत्र को मिली इन शैक्षणिक सौगातों पर भाजपा महामंत्री महेश सोनी, मंडल अध्यक्ष दिनेश पाटीदार, मांगीलाल सोलंकी, विनोद शर्मा, प्रवीण सिंह राठौर, मुकेश मोगरा, मनमोहन राणा, प्रफुल्ल जैन और प्रकाश डाबी सहित कई पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

ये भी पढ़े – जावरा में विधायक निधि से 13 पेयजल टेंकर वितरित, ग्रामीण विकास को मिली गति

  • jaora-education-development-hostel-school-building-approval
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना