सागर में अवैध लकड़ी तस्करी पर शिकंजा, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

गौरझामर/सागर: गौरझामर वन परिक्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। 5-6 अप्रैल की दरमियानी रात वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर सागौन की लकड़ी से लदे एक पिकअप वाहन को जब्त किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए।

दीपांकर सिंह अपनी टीम के साथ हाईवे पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन (MP 20 GB 5320) को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने भागने की कोशिश की। वनकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को घेरकर पकड़ लिया।वाहन की तलाशी लेने पर उसमें अवैध रूप से भरी हुई 31 नग सागौन की सिल्लियां बरामद हुईं। विभाग के अनुसार जब्त लकड़ी का कुल घनफल 2.252 घनमीटर है और इसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब ₹1,28,092 बताई गई है।

ये भी पढ़े – स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, सागर में ध्वजारोहण और ध्वज यात्रा

पकड़े गए आरोपी की पहचान संदीप निवासी रानीपुरा (सिलवानी) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सागौन की लकड़ी सिलवानी क्षेत्र के जंगलों से अवैध रूप से काटकर बरकोटी के रास्ते रहली ले जाई जा रही थी।आरोपी ने यह भी बताया कि उसके दो साथीहासिल खान और मसूद खान (निवासी बरेली, सिलवानी) बाइक से पिकअप के आगे पायलट के रूप में चल रहे थे। वन विभाग की टीम को देखते ही दोनों अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

वन विभाग ने मामले में प्रकरण क्रमांक 1997/13 दर्ज कर लिया है। जब्त लकड़ी और पिकअप वाहन को वन डिपो में सुरक्षित रखा गया है। विभाग के अनुसार फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े – सागर बनेगा वॉटर स्पोर्ट्स का हब: लाखा बंजारा झील के किनारे ₹1.15 करोड़ से तैयार हो रहा अत्याधुनिक बोट क्लब

  • gaurjhamar-teak-wood-smuggling-case
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग भारत दौरा, विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात के बाद चर्चा तेज

    नई दिल्ली/सियोल: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग इन दिनों भारत के आधिकारिक राजकीय दौरे…

    आगे पढ़ें
    इटली के बर्गामो में गोलीबारी, दो भारतीय सिख नागरिकों की मौत, जांच जारी

    बर्गामो/इटली: देश के उत्तरी शहर बर्गामो प्रांत के कोवो (Covo) इलाके में शुक्रवार देर रात एक…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोशल मीडिया विवाद पर जर्मन मॉडल ने तोड़ी चुप्पी, विराट कोहली को बताया ‘अनफेयर टारगेट’

    सोशल मीडिया विवाद पर जर्मन मॉडल ने तोड़ी चुप्पी, विराट कोहली को बताया ‘अनफेयर टारगेट’

    Google ने भारत में 17 लाख एड अकाउंट किए सस्पेंड, 48 करोड़ भ्रामक विज्ञापन हटाए

    Google ने भारत में 17 लाख एड अकाउंट किए सस्पेंड, 48 करोड़ भ्रामक विज्ञापन हटाए

    राघव चड्ढा को केंद्र की Z श्रेणी सुरक्षा, राजनीतिक हलकों में हलचल तेज—दिल्ली और पंजाब में अर्धसैनिक बल तैनात

    राघव चड्ढा को केंद्र की Z श्रेणी सुरक्षा, राजनीतिक हलकों में हलचल तेज—दिल्ली और पंजाब में अर्धसैनिक बल तैनात

    सिडनी ओपेरा हाउस में गूंजा ‘जय श्री राम’; बागेश्वर सरकार को न्यू साउथ वेल्स संसद में मिला अंतरराष्ट्रीय गौरव

    सिडनी ओपेरा हाउस में गूंजा ‘जय श्री राम’; बागेश्वर सरकार को न्यू साउथ वेल्स संसद में मिला अंतरराष्ट्रीय गौरव

    IAS प्रियंक मिश्रा ने संभाली भोपाल की कमान; पदभार ग्रहण करते ही विकास और पारदर्शिता पर दिया जोर

    IAS प्रियंक मिश्रा ने संभाली भोपाल की कमान; पदभार ग्रहण करते ही विकास और पारदर्शिता पर दिया जोर