कांग्रेस विधायक ने मंत्री सिंधिया से की मुलाकात, किसानों के मुआवजे का मुद्दा उठाया

ग्वालियर: जिले में पिछले दिनों हुई तेज बारिश के ओलावृष्टि से फसलों को हुए भारी नुकसान को लेकर साहब सिंह गुर्जर कलेक्ट्रेट पहुंचे और किसानों की समस्याओं को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को ज्ञापन सौंपा।

ग्वालियर कलेक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक से पहले तुलसी सिलावट और केंद्रीय मंत्री सिंधिया के आगमन के दौरान कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर ने ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल की बालियां दिखाते हुए किसानों की स्थिति से अवगत कराया।विधायक गुर्जर ने बताया कि ग्वालियर अंचल में हुई भारी ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलें बड़े पैमाने पर नष्ट हो गई हैं। उन्होंने कहा कि पहले हुई बारिश के बाद भी सर्वे सही तरीके से नहीं हुआ था और कई किसानों को मुआवजा नहीं मिल पाया। इस बार भी करीब 90 प्रतिशत फसल खराब होने की बात उन्होंने कही।

ये भी पढ़े – मोदी सरकार की बड़ी सौगात: ग्वालियर-चंबल में ₹7000 करोड़ की परियोजनाएं;ग्वालियर-चंबल में कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार: सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किसानों की समस्याएं सुनते हुए उचित कार्रवाई और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

वहीं इस मामले पर विधायक साहब सिंह गुर्जर ने कहा कि यह भरोसे की बात नहीं बल्कि किसानों के हित की बात है। उनका कहना था कि हर बार सर्वे में कई किसान छूट जाते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं गांव-गांव और खेत-खेत जाकर किसानों से जानकारी ली है। सिंधिया द्वारा दिए गए आश्वासन पर उन्होंने कहा कि जब समस्या का समाधान हो जाएगा तब ही पता चलेगा कि आश्वासन कितना सही था।

ये भी पढ़े – भाजपा का 47वां स्थापना दिवस: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान

  • gwalior-hailstorm-crop-loss-congress-mla-sahab-singh-gurjar-memorandum-scindia
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    मध्य प्रदेश के देवास जिले के पुंजापुरा में सेवा…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना