
जबलपुर/सिहोरा: सिहोरा के गजताल गांव में प्रेमी रतन कोरी ने अपनी प्रेमिका से शादी का वादा दिलाने के लिए 2.20 लाख वोल्ट के बिजली के तार वाले टावर पर चढ़कर हाईवोल्टेज ड्रामा कर दिया। वह घंटों टावर पर बैठा रहा और नीचे उतरने से इनकार करता रहा।
ग्रामीणों की समझाइश काम नहीं आई, तब थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रेमी की जिद के कारण पूरे गांव में हड़कंप मच गया। अंततः पुलिस ने प्रेमिका को बुलाकर उससे शादी का वादा कराया। रतन तभी नीचे उतरा और तुरंत हिरासत में ले लिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़े – कांग्रेस विधायक ने मंत्री सिंधिया से की मुलाकात, किसानों के मुआवजे का मुद्दा उठाया
- sihora-lover-tower-drama










