“ईरान ने ठुकराया 45 दिन का सीजफायर प्रस्ताव, बढ़ा युद्ध का खतरा”; ईरान बोला – 1.4 करोड़ लोग देश के लिए जान देने को तैयार”

तेहरान/तेल अवीव/वॉशिंगटन: पश्चिम एशिया में जारी ईरान‑इज़राइल युद्ध का तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। युद्ध के 39वें दिन ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने कहा कि देश की रक्षा के लिए 1.4 करोड़ से अधिक ईरानी अपनी जान देने को तैयार हैं और जरूरत पड़ी तो वे खुद भी इस्लामिक रिपब्लिक की सुरक्षा के लिए बलिदान देने को तैयार हैं।

इसी बीच इज़राइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने मंगलवार को ईरान के नागरिकों और यात्रियों के लिए एक तत्काल सुरक्षा सलाह जारी की। इसमें लोगों से कहा गया कि रात 9 बजे (ईरान समय) तक ट्रेन यात्रा और रेलवे लाइनों के पास जाने से बचें, क्योंकि सुरक्षा जोखिम बढ़ गया है और हवाई हमलों की आशंका हो सकती है।

ये भी पढ़े – पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव: इज़राइल का ईरान पर हमला, कई वरिष्ठ कमांडर मारे गए

पेट्रोकेमिकल प्लांट पर हमला

इज़राइली सेना ने दावा किया है कि उसने ईरान के एक पेट्रोकेमिकल संयंत्र पर हमला किया है, जहां कथित तौर पर नाइट्रिक एसिड बनाया जाता था। यह पदार्थ विस्फोटक और बैलिस्टिक मिसाइलों के निर्माण में इस्तेमाल किया जाता है।
इज़राइल के अनुसार इन हमलों का उद्देश्य ईरान की सैन्य और मिसाइल क्षमता को कमजोर करना है। इस बीच अमेरिका-इज़राइल-ईरान के बीच प्रस्तावित 45 दिन के युद्धविराम पर भी सहमति नहीं बन पाई। ईरान ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया, जिससे शांति वार्ता फिलहाल ठप हो गई है।

ट्रंप की सख्त चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी स्थिति को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि ईरान ने रणनीतिक हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को दोबारा खोलने और अमेरिका की मांगें नहीं मानीं, तो अमेरिका ईरान के बिजली संयंत्रों और पुलों सहित महत्वपूर्ण ढांचे पर बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई कर सकता है। – टाइम्स ऑफ इजराइल

ये भी पढ़े – वेस्ट एशिया हालात पर भारत की नजर, जयशंकर ने कतर PM और UAE विदेश मंत्री से की बात

  • iran-rejects-ceasefire-proposal-war-risk-escalates
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल।आदि मिश्रा| मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में…

    आगे पढ़ें
    कानून को अपने हाथ में लेने वालों पर कार्रवाई जरूरी: छात्र प्रदर्शनों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

    छात्र प्रदर्शनों के दौरान देशभर में पुलिस कार्रवाई को…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में