निवाड़ी: नहर गहरीकरण में धांधली, मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने दिए इंजीनियर को निलंबित करने के आदेश

निवाड़ी:  प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा मंगलवार एक्शन मोड में नजर आए. निवाड़ी जिले मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा के दौरे पर पहुंचे. जंहा उन्होने लुहरगुवा पंचायत की नहर के गहरीकरण कार्य में धांधली की शिकायत मिलने पर मंत्री ने मौके पर जांच की और गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित इंजीनियर को सस्पेंड करने के निर्देश दिए।

दरअसल, प्रभारी मंत्री ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसी दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने लुहरगुवा पंचायत स्थित नहर के गहरीकरण कार्य में अनियमितताओं की शिकायत की। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री हेमंत गुप्ता बैठक में लगातार दावा कर रहे थे कि नहर का गहरीकरण कार्य पूरा हो चुका है।

ये भी पढ़े – निवाड़ी: कांग्रेस ने सिलेंडर कंधे पर रख किया धरना, बढ़ती महंगाई और गैस कालाबाजारी के खिलाफ विरोध

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मंत्री अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने पाया कि जिस नहर के गहरीकरण का दावा किया जा रहा था, वहां कोई काम ही नहीं हुआ था। वास्तविक स्थिति देखकर मंत्री नाराज हो गए और मौके पर ही कार्यपालन यंत्री को जमकर फटकार लगाई।

मंत्री के सख्त तेवरों का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें वे अधिकारियों से जवाब तलब करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद मंत्री ने तत्काल कलेक्टर को इंजीनियर को निलंबित करने के निर्देश दिए।निवाड़ी कलेक्टर जमुना भिड़े ने बताया कि मामले में सागर संभागायुक्त को अनुशासनात्मक कार्रवाई और निलंबन के लिए पत्र भेजा जाएगा।इस दौरान निरीक्षण में अनिल जैन सहित प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – निवाड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास अवैध गुमटीयां हटाई गईं

  • niwari-canal-deepening-fraud-minister-orders-engineer-suspension
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना