बुहरानपुर: बिजली कंपनी के मुख्य दफ्तर में लगी आग से मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला

बुरहानपुर: शहर के लालबाग रोड स्थित बिजली कंपनी के मुख्य दफ्तर परिसर में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात कारणों से भड़की आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया, जिससे आसपास के रहवासियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम के दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया।

दमकल कर्मियों की मुस्तैदी और सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा टल गया, जिससे शहरवासियों ने राहत की सांस ली।मिली जानकारी के अनुसार जिस स्थान पर आग लगी, उसके ठीक पास बिजली वितरण प्रणाली की दो डीपी (डिस्ट्रिब्यूशन पॉइंट) मौजूद थीं। यदि आग इन डीपी तक पहुंच जाती तो हालात बेहद गंभीर हो सकते थे और शहर के बड़े हिस्से में बिजली व्यवस्था ठप होने के साथ भारी नुकसान की आशंका थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगते ही तेज लपटें और घना काला धुआं पूरे क्षेत्र में फैल गया था, जिससे कुछ समय के लिए लोगों में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद हालात पर जल्द ही काबू पा लिया गया।फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। मामले की सूचना मिलने पर लालबाग थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि आग किन परिस्थितियों में लगी।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर:अस्पताल में लापरवाही पर नहीं होगी बर्दाश्त; अर्चना चिटनिस ने अधिकारियों को दी चेतावनी

  • burhanpur-electricity-company-fire-averted
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना