केसली की लाडलियों का कमाल: ओलंपियाड में लहराया परचम, अब अहमदाबाद में लेंगी वैज्ञानिक प्रशिक्षण

केसली/सागर: एक कहावत हैं कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती, इसे सच कर दिखाया है सागर जिले के केसली विकासखंड की दो होनहार बेटियों ने। ग्रामीण अंचल से निकलकर आस्था शुक्ला और सपना लोधी ने ओलंपियाड परीक्षा में अपनी मेधा का लोहा मनवाते हुए संभाग स्तर पर स्थान पक्का किया है। अब ये दोनों छात्राएं गुजरात के अहमदाबाद में उच्च स्तरीय शैक्षणिक भ्रमण के जरिए विज्ञान और गणित की बारीकियों को समझेंगी।

होनहार बेटियों का शानदार प्रदर्शन

आस्था शुक्ला शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की एक होनहार छात्रा है,जिनका चयन केसली से गणित ओलंपियाड में हुआ है। इनके साथ ही विज्ञानं संकाय की छात्रा सपना लोधी का शासकीय हाई स्कूल, जैतपुर से विज्ञान ओलंपियाड में चयनित हुआ है ।

सागर संभाग का बढ़ाया मान सम्मान 

संभाग स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद अब मध्य प्रदेश शासन द्वारा इन्हें विशेष भ्रमण पर अहमदाबाद के विशेष शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा जा रहा है। अहमदाबाद प्रवास के दौरान ये बेटियां प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थानों और आधुनिक प्रयोगशालाओं का अवलोकन करेंगी। जिसमे देश के प्रख्यात विशेषज्ञों और गणितज्ञों से सीधा संवाद कर मार्गदर्शन प्राप्त करेंगी।

विद्यालय के गुरुजनों ने जताया हर्ष

छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में उत्सव का माहौल है। मार्गदर्शक शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर दोनों का उत्साहवर्धन किया। शिक्षकों का मानना है कि सीमित संसाधनों के बीच इन छात्राओं की सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए “प्रेरणा” का कार्य करेगी। यह परिणाम साबित करता है कि यदि ग्रामीण प्रतिभाओं को सही दिशा और अवसर मिले, तो वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना सकती हैं।

  • kesli-students-olympiad-success-ahmedabad-scientific-training
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    खंडवा बाल कल्याण समिति सदस्य स्वप्निल जैन और रुचि पाटिल ने प्रबन्धकीय अकादमी नरोन्हा भोपाल में 13 दिवसीय प्रशिक्षण में की सहभागिता ।*

    बाल कल्याण समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष/सदस्यों के लिए आयोजित…

    आगे पढ़ें
    सोमवती अमावस्या पर जागेश्वरधाम में गर्भ गृह में नहीं प्रवेश, एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना 50 सीसीटीवी कैमरो से रखी जा रही नजर

    सोमवती अमावस्या पर जागेश्वरधाम में गर्भ गृह में नहीं…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘राष्ट्रवाद’ का नया शोरूम: पोर्ट गया, एयरपोर्ट गया, सैनिक स्कूल गया… क्या अब सेना भी ‘साहब के मित्र’ की होगी?

    ‘राष्ट्रवाद’ का नया शोरूम: पोर्ट गया, एयरपोर्ट गया, सैनिक स्कूल गया… क्या अब सेना भी ‘साहब के मित्र’ की होगी?

    राष्ट्रपति भवन से लोकतंत्र का अपमान? 2 करोड़ जनता के दूतों को समय नहीं, आदिवासी महिला मीनाक्षी नटराजन का रास्ता रोकने के पीछे क्या है BJP की मंशा?

    राष्ट्रपति भवन से लोकतंत्र का अपमान? 2 करोड़ जनता के दूतों को समय नहीं, आदिवासी महिला मीनाक्षी नटराजन का रास्ता रोकने के पीछे क्या है BJP की मंशा?

    लोकतंत्र और न्यायपालिका पर उठते सवाल, दिग्विजय सिंह के बयान से सियासी भूचाल, क्या खतरे में है जनता का जनादेश?

    लोकतंत्र और न्यायपालिका पर उठते सवाल, दिग्विजय सिंह के बयान से सियासी भूचाल, क्या खतरे में है जनता का जनादेश?

    डिजिटल सम्मोहन, रील्स के दौर में खोते रिश्ते और बिखरता हुआ परिवार

    डिजिटल सम्मोहन, रील्स के दौर में खोते रिश्ते और बिखरता हुआ परिवार

    शिक्षा का ‘डेथ वारंट’: सरकारी स्कूलों का जनाज़ा, प्राइवेट माफिया का कब्ज़ा! क्या मुफ्त राशन के बदले बच्चों का भविष्य बेच रही है जनता?

    शिक्षा का ‘डेथ वारंट’: सरकारी स्कूलों का जनाज़ा, प्राइवेट माफिया का कब्ज़ा! क्या मुफ्त राशन के बदले बच्चों का भविष्य बेच रही है जनता?