बांदरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 वारंटियों पर दबिश; कई आरोपी गिरफ्तार

सागर: जिले में फरार आरोपियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बांदरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 11 और 12 अप्रैल को चलाए गए अभियान में पुलिस ने कुल 16 वारंटियों पर कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, ग्राम टिगरा के मारपीट के एक पुराने मामले में लंबे समय से फरार चल रहे श्रीराम यादव आयु 40, अज्जा उर्फ विश्वनाथ आयु (22) और रामाधार यादव आयु (22) को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ न्यायालय से स्थायी वारंट जारी थे।इसके अलावा बांदरी क्षेत्र से भी चार वारंटियों विशेष धीरज आयु 24, इमरत  आयु 30  और सुंदर आयु 40 को गिरफ्तार किया गया, जिन पर न्यायालय के गिरफ्तारी वारंट लंबित थे।

ये भी पढ़े – सागर: महापौर ने किया संत शिरोमणि सेन जी महाराज की प्रतिमा का अनावरण, चौराहा ‘सेन चौराहा’ नामित

अभियान के दौरान 9 अन्य वारंटियों की भी जांच की गई, जिनके बारे में पता चला कि उन्होंने पहले ही न्यायालय से अपने वारंट निरस्त करा लिए थे, लेकिन थाने को इसकी जानकारी नहीं दी थी। पुलिस ने उनसे आवश्यक दस्तावेज लेकर रिकॉर्ड अपडेट किया।गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने के बाद उन्हें उपजेल खुरई भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के नेतृत्व में उप निरीक्षक गणपत बुंदेला, विजय पटेल, सहायक उप निरीक्षक देवेंद्र श्रीवास्तव सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 ये भी पढ़े – सागर: डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय में मीडिया की वर्तमान स्थिति पर विशेष व्याख्यान

  • bandari-police-raid-16-warrants-multiple-arrests
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    मध्य प्रदेश के देवास जिले के पुंजापुरा में सेवा…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना