रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव: केंद्रीय कृषि मंत्री ने 4 जिलों का कृषि रोडमैप किया जारी, किसानों को नई तकनीक अपनाने की सलाह

रायसेन:  उन्नत कृषि महोत्सव के दूसरे दिन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर, रायसेन, विदिशा और देवास जिलों के लिए समग्र कृषि रोडमैप जारी किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और वैज्ञानिक खेती अपनाने पर जोर दिया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खेती को लाभकारी बनाने के लिए फसल विविधीकरण, जल प्रबंधन और आधुनिक तकनीकों को अपनाना जरूरी है। उन्होंने पारंपरिक फसलों के साथ पशुपालन, बागवानी, मधुमक्खी पालन और जैविक खेती को बढ़ावा देने की बात कही।

रोडमैप में जल संरक्षण, उत्पादकता बढ़ाने, किसानों की आय में वृद्धि और बाजार से बेहतर जुड़ाव पर फोकस रखा गया है। साथ ही गेहूं, धान और सोयाबीन पर निर्भरता कम कर सब्जी और फल उत्पादन जैसे टमाटर, प्याज, लहसुन और अनार जैसी फसलों को बढ़ावा देने की बात कही गई।

इस अवसर पर वैज्ञानिक खेती को आसान बनाने के लिए एक नया सॉइल मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया गया, जिससे किसान अपने खेत के अनुसार खाद और उर्वरक की सही मात्रा की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।केंद्रीय मंत्री ने हर ब्लॉक में ‘बीज ग्राम’ विकसित करने, मशीन बैंक और कस्टम हायरिंग सेंटर शुरू करने, तथा कोल्ड स्टोरेज व पैक हाउस जैसी सुविधाएं बढ़ाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं को जमीन पर उतारकर किसानों की आय बढ़ाने और खेती को टिकाऊ बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।

ये भी पढ़े – रायसेन में ‘उन्नत कृषि महोत्सव’ का आगाज; केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन

  • raisen-agriculture-festival-minister-unveils-roadmap-farmers-tech-adoption
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मूलभूत सुविधाओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम

    डबरा/ भरत रावत: डबरा की ग्राम पंचायत विजकुपुर में…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

    घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

    सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे

    सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे