दमोह में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 19 पेटी जब्त; आरोपी फरार

दमोह: तारादेही क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और एसडीओपी तेंदूखेड़ा के मार्गदर्शन में की गई।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बायपास तिराहे स्थित एक मकान में दबिश दी, जहां ऑटो पार्ट्स दुकान के पीछे बने कमरे से अवैध शराब का जखीरा मिला। तलाशी में 19 पेटी शराब जब्त की गई, जिसमें देशी प्लेन, लाल मसाला और सागर गोल्ड व्हिस्की शामिल है।कुल 932 पाव (करीब 167.76 लीटर) शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 98 हजार रुपए आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी साहिल घोषी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।कार्रवाई में थाना प्रभारी आलोक तिरपुडे के नेतृत्व में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस ने जल्द आरोपी की गिरफ्तारी का दावा किया है।

ये भी पढ़े – जबेरा के सरकारी शराब दुकान में अनियमितताओं का आरोप, जांच की मांग

  • damoh-illegal-liquor-seizure-19-cases-accused-absconding
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    आचरण निंदनीय, लेकिन जमानत नियम: सुप्रीम कोर्ट में अभद्रता के दोनों आरोपी छात्रों को मिली जमानत

    सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही के दौरान अभद्र व्यवहार और…

    आगे पढ़ें
    पटोरी और कन्नपुर में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान: एई को सौंपा ज्ञापन

    टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: जिले के बल्देवगढ़ क्षेत्र की…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू