अमरकंटक दौरे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विकास और जनमुद्दों पर रहेगा फोकस

अनूपपुर:अमरकंटक में 13 अप्रैल को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रस्तावित दौरा होने जा रहा है। इस दौरे को क्षेत्रीय विकास, जनसमस्याओं के समाधान और सामाजिक सरोकारों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं और सुरक्षा व व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री समाजसेवी भगवत शरण माथुर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। साथ ही इसी मंच से क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वंचित परिवारों को लाभ दिलाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई जाएगी। बताया जा रहा है कि कई पात्र परिवार अब भी योजना से वंचित हैं, ऐसे में नियमों को सरल बनाने की मांग की जाएगी।

ये भी पढ़े – अनूपपुर: बरगवां-अमलाई नगर परिषद के उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, विकास और समस्याओं पर चर्चा

इसके अलावा “देवहरा” क्षेत्र का नाम नगर परिषद बरगवां-अमलाई में जोड़ने की पुरानी मांग भी मुख्यमंत्री के सामने रखी जाएगी, जो लंबे समय से लंबित है।दौरे के दौरान सड़क, पेयजल, आवास और आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी नई योजनाओं की घोषणा की भी संभावना जताई जा रही है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि यह दौरा क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगा।

भगवत शरण माथुर को याद करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि उन्होंने आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणा बना हुआ है।

ये भी पढ़े – अनूपपुर: केरहाधाम की अमृतधारा पर संकट, संरक्षण की उठी मांग

  • amarkantak-chief-minister-mohan-yadav-focus-development-public-issues
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    आचरण निंदनीय, लेकिन जमानत नियम: सुप्रीम कोर्ट में अभद्रता के दोनों आरोपी छात्रों को मिली जमानत

    सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही के दौरान अभद्र व्यवहार और…

    आगे पढ़ें
    पटोरी और कन्नपुर में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान: एई को सौंपा ज्ञापन

    टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: जिले के बल्देवगढ़ क्षेत्र की…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू