
सागर: खुरई थाना क्षेत्र में एक 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। महिला का अर्धनग्न शव उसके ही घर में डबल बेड के अंदर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतका की पहचान ममता अहिरवार के रूप में हुई है, जो शादी-ब्याह और मेलों में डांस कर परिवार का पालन-पोषण करती थीं। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब उनके बच्चे घर लौटे। दरवाजा बाहर से बंद मिलने पर उन्होंने ताला तोड़ा। अंदर जाने पर बदबू आने पर जब बेड खोला गया, तो उसमें महिला का शव मिला।
पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक शव कई दिन पुराना था और सड़ी-गली हालत में था, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का मानना है कि वारदात के बाद शव को छिपाने के लिए बेड में रखा गया।सूचना मिलते ही खुरई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
ये भी पढ़े – बांदरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 वारंटियों पर दबिश; कई आरोपी गिरफ्तार
- khurai-woman-dancer-body-found-inside-bed-murder-suspected










