
मैहर: शहर में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने जनजागरूकता अभियान शुरू करने की तैयारी की है। पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन में गांव-गांव जन चौपाल आयोजित कर लोगों को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए जाएंगे।
अभियान के तहत पुलिस अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर फर्जी कॉल, बैंक अधिकारी बनकर ठगी, ओटीपी शेयर कराने, केवाईसी अपडेट के नाम पर धोखाधड़ी और संदिग्ध लिंक के जरिए होने वाले फ्रॉड के बारे में जानकारी देंगे।पुलिस का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल जागरूकता की कमी के कारण लोग आसानी से ठगी का शिकार हो जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए यह पहल शुरू की जा रही है।
जन चौपाल में लोगों को यह भी समझाया जाएगा कि किसी भी अनजान व्यक्ति को बैंक संबंधी जानकारी न दें, ओटीपी साझा न करें और संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें। साथ ही साइबर हेल्पलाइन और शिकायत प्रक्रिया की जानकारी भी दी जाएगी।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को सतर्क बनाकर साइबर अपराधों को रोकना है।
ये भी पढ़े – मैहर विधानसभा में ‘गाँव चलो बस्ती चलो’ अभियान के तहत विधायक श्रीकान्त चतुर्वेदी की महत्वपूर्ण उपस्थिति
- maihar-police-cyber-awareness-campaign-village-meetings









