मुंगावली: हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बाबा साहब अंबेडकर की जयंती, विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव ने दी श्रद्धांजलि

मुंगावली/हेमंत यादव: भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान समाज सुधारक और भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर मुंगावली में विकास खंड स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह समारोह पुरानी जेल बिल्डिंग के निकट स्थित डॉ. बाबा साहब अंबेडकर पार्क में आयोजित हुआ, जहां क्षेत्रीय विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

माल्यार्पण से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

भाजपा के विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव और अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात, डॉ. अंबेडकर के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए गए।

वक्ताओं ने साझा किए विचार

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, पूर्व बीआरसीसी हरिराम अहिरवार ने बाबा साहब के जीवन दर्शन और उनके संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे कठिन परिस्थितियों में भी बाबा साहब ने शिक्षा प्राप्त की और देश को एक प्रगतिशील संविधान दिया।

मुंगावली के विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव ने अपने संबोधन में बाबा साहब की उपलब्धियों को याद करते हुए कहा कि उनके दिखाए समानता और बंधुत्व के मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

प्रतिभाशाली छात्रों का हुआ सम्मान

इस अवसर पर अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के विभिन्न प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर धर्मेंद्र जैन, मनीष मोदी, दीपक पालीवाल, नरेश ग्वाल, विवेक यादव, पुष्पेन्द्र सिंह दांगी, आलोक इटोरिया, जनपद और भाजपा के सदस्य उपस्तिथ रहे। कार्यक्रम में सामाजिक बंधुओं, नगर के गणमान्य नागरिकों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति रही।

  • mungawali-ambedkar-jayanti-celebration-brijendra-singh-yadav-tribute
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

महाभ्रष्ट पर मेहरबानी क्यों? लोकायुक्त और CM हेल्पलाइन की शिकायतों के बाद भी ‘मंडेरिया’ पर सरकार क्यों मौन?

उच्च शिक्षा विभाग में ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ की खुली धज्जियाँ:…

आगे पढ़ें
ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य संघर्ष केवल…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा

अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा

विकास परियोजनाओं के लिए पेड़ों की कटाई पर सख्ती, हाईकोर्ट में पेश हुई नई नीति

विकास परियोजनाओं के लिए पेड़ों की कटाई पर सख्ती, हाईकोर्ट में पेश हुई नई नीति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा कल से, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा कल से, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

यशस्वी जायसवाल सस्ते में लौटे, दूसरे वनडे में भारत को पहला झटका

यशस्वी जायसवाल सस्ते में लौटे, दूसरे वनडे में भारत को पहला झटका