भाषा विवाद के बीच तमिल संगठनों का प्रदर्शन: स्टेशन बोर्ड पर पोती काली स्याही, केंद्र की नीतियों पर उठे सवाल

तमिलनाडू ।
तमिलनाडु में एक बार फिर हिंदी को लेकर विवाद तेज होता नजर आ रहा है। यहाँ राज्य के रेलवे स्टेशनों पर लिखे हिंदी नामों पर काली स्याही पोतने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे भाषा को लेकर राजनीतिक और सामाजिक तनाव बढ़ गया है।

जानकारी के मुताबिक, कुछ प्रोटेस्ट करने वाले लोगों ने रेलवे स्टेशन के बोर्ड पर लिखे हिंदी शब्दों को काले रंग से ढक दिया। यह कदम कथित तौर पर “हिंदी थोपने” के विरोध में उठाया गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों का कहना था कि “हिंदी हमारे लिए बोझ है, तमिल हमारी मां है” और अगर किसी भी तरह से हिंदी थोपी गई तो तमिलनाडु उसे स्वीकार नहीं करेगा। यह नारा वहां मौजूद लोगों के बीच तेजी से गूंजता रहा।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बोर्ड साफ करवाया और मामले की जांच शुरू कर दी। साथ ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने इसमें शामिल लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर किया है। 

दरअसल, तमिलनाडु में लंबे समय से केंद्र सरकार की भाषा नीति और नई शिक्षा नीति (NEP) को लेकर विरोध चल रहा है। राज्य की सत्ताधारी पार्टी DMK और अन्य तमिल संगठनों का आरोप है कि इन नीतियों के जरिए हिंदी को बढ़ावा देकर उसे थोपने की कोशिश की जा रही है।  हाल ही में ,कई जगहों पर भी इसी तरह के विरोध देखने को मिले हैं, जहां हिंदी साइनबोर्ड को नुकसान पहुंचाया गया या उसे काला किया गया। 

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि तमिलनाडु में भाषा सिर्फ संचार का माध्यम नहीं, बल्कि पहचान और सम्मान का मुद्दा है। ऐसे में हिंदी बनाम तमिल विवाद समय-समय पर उभरता रहता है और इसका सीधा असर राज्य की राजनीति पर भी पड़ता है।

  • tamilnadu-hindi-language-row-railway-station-blackened
  • Shree Vishwakarma

    Shree Vishwakarma

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना