अनूपपुर में गूंजा “जय परशुराम”! भव्य आयोजन में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

अनूपपुर: बरगवां-अमलाई नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 3 स्थित सोड़ाफैक्ट्री गेट के सामने विवेक पाण्डेय के निवास पर इस वर्ष भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह से ही हो गई थी, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना और हवन संपन्न कराया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया।

पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। इस अवसर पर वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं, जिन्होंने अधर्म के विरुद्ध संघर्ष कर धर्म की रक्षा की और समाज को सत्य, साहस तथा कर्तव्य का संदेश दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग और युवा उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम समाज में एकता और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देते हैं। आयोजन के अंत में सभी ने भगवान परशुराम से समाज में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

ये भी पढ़े – अनूपपुर पार्षद की अनोखी पहल, प्रदेश टॉपर को भेंट किया टैबलेट

  • parshuram-jayanti-anuppur-havan-bhandara-religious-event-bargawan
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    10 किलो गांजा कांड का 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार: 12 लाख रुपये कीमत की XUV700 कार बरामद

    छतरपुर/ अमित अवस्थी: छतरपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

    MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी