अनूपपुर पार्षद की अनोखी पहल, प्रदेश टॉपर को भेंट किया टैबलेट

अनूपपुर: बरगवां नगर परिषद वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद एवं समाजसेवी पवन कुमार चीनी ने शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए प्रदेश की टॉपर छात्रा का सम्मान किया। उन्होंने लगभग 400 किलोमीटर की दूरी तय कर पन्ना जिले पहुंचकर कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 500 में से 499 अंक प्राप्त करने वाली छात्रा प्रतिभा सिंह सोलंकी को सम्मानित किया।

प्रतिभा सिंह सोलंकी ने इस परीक्षा में पूरे मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि को देखते हुए पवन कुमार चीनी ने उन्हें डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक टैबलेट भेंट किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में शिक्षा को तकनीक से जोड़ना बेहद जरूरी है, जिससे छात्र-छात्राएं बेहतर भविष्य की ओर बढ़ सकें।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रतिभाएं संसाधनों की मोहताज नहीं होतीं, लेकिन सही समय पर प्रोत्साहन मिलने से वे और ऊंचाइयों तक पहुंच सकती हैं। उनका यह कदम समाज में शिक्षा और प्रेरणा का संदेश देता है।पवन कुमार चीनी लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं और शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल व्यवस्था तथा जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यों में निरंतर योगदान दे रहे हैं। उनकी यह पहल समाज में सकारात्मक बदलाव और युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उदाहरण बन गई है।

ये भी पढ़े – अनूपपुर: केरहाधाम की अमृतधारा पर संकट, संरक्षण की उठी मांग

  • anuppur-pawan-kumar-chini-honours-mp-topper-pratibha-singh-solanki
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    10 किलो गांजा कांड का 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार: 12 लाख रुपये कीमत की XUV700 कार बरामद

    छतरपुर/ अमित अवस्थी: छतरपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

    MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी