ग्वालियर में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, सब्जी परोसने को लेकर भिड़े दो गुट

ग्वालियर: बेलगढ़ा थाना क्षेत्र के डोंगरपुर गांव में शादी समारोह के दौरान पंगत में सब्जी परोसने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट में कई लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रावत समाज के दो गुटों के बीच बच्चों द्वारा सब्जी परोसने को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

मारपीट की वारदात की घटना 19 अप्रैल की रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। विवाद के दौरान मंगल सिंह रावत और उनके चाचा सहित अन्य लोगों को लाठियों से पीट-पीटकर घायल कर दिया गया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक विवाद शादी समारोह में ही शांत हो गया था, लेकिन बाद में जब मंगल सिंह अपने घर लौट रहे थे, तभी नरेश सरपंच के घर के सामने आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और दोबारा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए अन्य लोगों को भी नहीं बख्शा गया और उन पर भी लाठियों से हमला किया गया।

ये भी पढ़े – ग्वालियर साइबर पुलिस का एक्शन: करोड़ों की ठगी करने वाले दो ‘खाता एजेंट’ गिरफ्तार

वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग शादी समारोह के बाहर मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मामले में पुलिस ने कल्लू, गोलू, रविंद्र कपूर, देव, भूरा मस्ते और आशिक रावत के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस ने एहतियातन निगरानी बढ़ा दी है।

ये भी पढ़े – सिस्टम से परेशान महिला ने उठाया खौफनाक कदम, टंकी पर चढ़ी महिला; ग्वालियर में हड़कंप

  • gwalior-belgadha-wedding-fight-incident
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    मध्य प्रदेश के देवास जिले के पुंजापुरा में सेवा…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना