कलेक्ट्रेट में प्रतिभा अभिनंदन समारोह, छात्रों को मिला सम्मान और प्रोत्साहन

मैहर जिले में माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा के परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 6 छात्र-छात्राओं ने प्रदेश की प्रवीण्य सूची में स्थान बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। इन प्रतिभाओं के सम्मान में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रतिभा अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विधायक कांत चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, उपाध्यक्ष सुष्मिता पंकज सिंह परिहार, कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी, जिला पंचायत सीईओ शैलेन्द्र सिंह सहित अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस दौरान सभी मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और उपहार देकर सम्मानित किया गया।

सम्मान के बाद विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के लिए उन्हें ढोल-नगाड़ों के साथ स्कूली बस में बैठाकर शहर में सम्मान यात्रा निकाली गई। विधायक और कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर इस रथ को रवाना किया। यह यात्रा कलेक्ट्रेट से घंटाघर होते हुए मां शारदा मंदिर और इंडियन कॉफी हाउस तक पहुंची, जहां विद्यार्थियों और उनके परिजनों को स्वल्पाहार कराया गया।

ये भी पढ़े – मैहर में मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन, ठेका श्रमिकों की मांगें उठीं

कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जिले के लिए गर्व का विषय है कि इस वर्ष 6 छात्रों ने प्रदेश मेरिट में स्थान बनाया है, जिसमें लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने शिक्षकों से अपेक्षा जताई कि अगले वर्ष यह संख्या और अधिक बढ़े।

विधायक कांत चतुर्वेदी ने भी मेधावी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए प्रत्येक छात्र के खाते में 10-10 हजार रुपये देने की घोषणा की। शिक्षा विभाग द्वारा अतिथियों का सम्मान शॉल और पौधा भेंट कर किया गया।

प्रदेश मेरिट में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों में कक्षा 10वीं से श्रुति कुशवाहा (492 अंक, 8वां स्थान), शिवा साहू (491 अंक, 9वां स्थान), दुर्गा पाण्डेय (491 अंक, 9वां स्थान) और आंचल देवी कोल (491 अंक, 9वां स्थान) शामिल हैं। वहीं कक्षा 12वीं से शिवांशी गुप्ता (485 अंक, 7वां स्थान) और सुजला पटेल (484 अंक, 8वां स्थान) ने भी प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

ये भी पढ़े – मैहर जनपद में सामूहिक विवाह बना मिसाल, 150 जोड़ों ने एक साथ शुरू की वैवाहिक यात्रा

  • maihar-6-students-in-mp-merit-list-honoured
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    One thought on “कलेक्ट्रेट में प्रतिभा अभिनंदन समारोह, छात्रों को मिला सम्मान और प्रोत्साहन”

    Comments are closed.

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना