बुहरानपुर/नेपानगर में 250 परिवारों पर बेघर होने का खतरा, रेलवे नोटिस से हड़कंप

बुरहानपुर: नेपानगर क्षेत्र में रेलवे लाइन विस्तार परियोजना के चलते संजय नगर के सैकड़ों परिवारों पर बेघर होने का संकट मंडरा रहा है। रेलवे प्रशासन द्वारा जारी नोटिस में करीब 240 से अधिक मकानों को 30 दिन के भीतर खाली करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे लगभग 250 परिवारों में भय और अनिश्चितता का माहौल बन गया है।

वर्षों से इस क्षेत्र में रह रहे लोगों के सामने अब अपने आशियाने के साथ-साथ भविष्य को लेकर भी बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। रहवासियों का कहना है कि यह केवल मकानों का मुद्दा नहीं, बल्कि उनकी पूरी जिंदगी इससे जुड़ी हुई है, जिसमें बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों की देखभाल और रोजमर्रा का जीवन शामिल है।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर में रेलवे विस्तार से 250 परिवारों पर संकट, पुनर्वास की मांग

रेलवे के इस कदम के खिलाफ लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। विरोध जताने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जनप्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर हर्ष सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पाटिल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू टॉक, पूर्व प्रदेश महासचिव अजय रघुवंशी और ग्रामीण अध्यक्ष रविंद्र महाजन सहित कई लोग मौजूद रहे।

प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि वे विकास के विरोध में नहीं हैं, लेकिन बिना पुनर्वास के विस्थापन स्वीकार नहीं करेंगे। स्थानीय रहवासियों ने मांग की है कि उन्हें जमीन के बदले जमीन या उचित पुनर्वास की व्यवस्था दी जाए। उनका कहना है कि वर्षों से यहां रहने के बावजूद अब अचानक बेघर किया जाना उनके लिए अन्यायपूर्ण है।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर सड़क हादसा: इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर पिकअप और कंटेनर की टक्कर

  • burhanpur-nepanagar-railway-eviction-notice
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना