
खंडवा: परदेशीपुरा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह प्रशासन और नगर निगम की टीम ने एक मकान में अवैध रूप से संचालित स्लॉटर हाउस पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पशु पालन विभाग और खाद्य विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जांच कराई गई। एसडीएम बजरंग बहादुर ने बताया कि अनवर कुरैशी द्वारा लंबे समय से हड्डी गलाने का कारखाना संचालित किया जा रहा था।
छापे में 69 पीपे पशु चर्बी, भट्टी, पशुओं की खाल, भारी मात्रा में चमड़ा और अन्य सामग्री बरामद की गई। पशु विभाग ने जब्त सामग्री के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। मामले में संचालक से पुलिस पूछताछ कर रही है और स्थल को सील करने की कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़े – खंडवा में कलेक्टर बंगले की बाउंड्री वॉल गिरी, बड़ा हादसा टला
- khandwa-illegal-slaughterhouse-action-fat-skin-bones-seized








