खंडवा में कलेक्टर बंगले की बाउंड्री वॉल गिरी, बड़ा हादसा टला

खंडवा/नितिन झवर:  रविवार को शाम करीब 6:00 बजे कलेक्टर बंगले की बाउंड्री वॉल अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि जिस समय यह दीवार गिरी, उस वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना में पास खड़ा एक बिजली का खंभा भी क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं कुछ केबल लाइनें भी टूट गईं। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

घटना का मुख्य कारण

क्षेत्रीय रहवासियों ने आरोप लगाया कि दीवार का निर्माण बिना मजबूत पिलर और पर्याप्त सपोर्ट के किया गया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। लोगों का कहना है कि इससे पहले भी इसी दीवार का एक हिस्सा गिर चुका था, लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई।

स्थानिय नागरिकों की अपील

घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे परिसर की दीवारों की जांच कराई जाए और कमजोर हिस्सों को तुरंत दुरुस्त किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।

  • khandwa-collector-bunglow-boundry-wall-collaps-no-casualties
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना