सागर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को बचाने उतरे तीन युवक डूबे; 6 घंटे रेस्क्यू के बाद एक शव मिला

सागर: बहेरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुड़ा के पास एक क्रेशर खदान में नहाने गए सात दोस्तों में से तीन युवक गहरे पानी में डूब गए। हादसे में 20 वर्षीय अभिषेक उर्फ अध्धा की मौत हो गई, जबकि तनीश कोरी उम्र 19 और तेजराम पटेल उम्र 20 की तलाश जारी है। घटना शुक्रवार की है, जब सभी युवक खदान में नहा रहे थे और अचानक गहराई का अंदाजा न लगने से तनीश डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में अभिषेक और फिर तेजराम भी पानी में उतर गए और तीनों डूब गए।

ये भी पढ़े – सागर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, सोते समय पति ने कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार, आरोपी फरार

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और करीब 6 घंटे के रेस्क्यू के बाद एक शव बरामद किया गया। देर रात तक टॉर्च और विशेष उपकरणों की मदद से लापता युवकों की तलाश जारी रही।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक अन्य युवक को साथियों ने कपड़ों की मदद से खींचकर बचा लिया, लेकिन बाकी तीनों गहरे पानी में समा गए। हादसे के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

तहसीलदार राहुल गौंड ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को शासन की ओर से 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वहीं स्थानीय लोगों ने खदान क्षेत्र में सुरक्षा इंतजाम न होने पर चिंता जताई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खतरनाक और गहरे जल स्रोतों में नहाने से बचें।

ये भी पढ़े – सागर में युवक की संदिग्ध मौत, जेब से मिले नोट ने बढ़ाया रहस्य

  • sagar-quarry-drowning-3-youths-1-dead-2-missing-rescue
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना