सागर में कानून व्यवस्था और निगम भ्रष्टाचार पर कांग्रेस का हल्लाबोल, संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन

सागर: शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था और नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने संभागायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए शहर की विभिन्न समस्याओं को उठाया। कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर सुरेंद्र सुहाने और नगर निगम से संबंधित मामलों पर नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह (बब्बू यादव) ने ज्ञापन का वाचन किया।

जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने आरोप लगाया कि शहर में जुआ, सट्टा और अवैध शराब का कारोबार बढ़ रहा है और ‘कटरबाजी’ की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन पुलिस प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस केवल चालान काटने में व्यस्त है, जबकि शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है।

ये भी पढ़े – सागर में दर्दनाक हादसा: दोस्त को बचाने उतरे तीन युवक डूबे; 6 घंटे रेस्क्यू के बाद एक शव मिला

नगर निगम पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने कहा कि सड़क, नाली और आवास योजना के कार्यों में गुणवत्ता की कमी है और कई निर्माण कार्य कथित तौर पर पार्षदों के परिजनों के माध्यम से कराए जा रहे हैं। साथ ही संपत्ति और जल कर के बिलों में गड़बड़ी तथा दीवारों की रंगाई-पुताई के नाम पर धन के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया गया।

कांग्रेस ने एलिवेटेड कॉरिडोर पर सुरक्षा जाली लगाने, लाखा बंजारा झील के सौंदर्यीकरण की जांच, आउटसोर्सिंग भर्ती प्रक्रिया की जांच और डेयरी विस्थापन में हुई गड़बड़ियों पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में पूर्व विधायक सुनील जैन सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – सागर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, सोते समय पति ने कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार, आरोपी फरार

  • sagar-congress-protest-law-order-municipal-corruption-memorandum
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना