
जबलपुर: शहर में प्रदूषण नियंत्रण नियमों के उल्लंघन पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. नवीन कोठानी ने शहर के 25 अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
ये भी पढ़े – मौसम का ताज़ा हाल: मध्य प्रदेश में आसमान से बरस रही आग, 10 जिलों में लू का अलर्ट
ब्रांणवाणी को जानकारी के अनुसार, इन अस्पतालों पर प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े नियमों का पालन नहीं करने के आरोप हैं। इसी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल प्रबंधन से तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है।CMHO डॉ. नवीन कोठानी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित अस्पतालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई के बाद जिले के निजी और अन्य अस्पतालों में हड़कंप मच गया है। अस्पताल प्रबंधन अब नोटिस का जवाब तैयार करने में जुट गए हैं।स्वास्थ्य विभाग की इस सख्ती को शहर में प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
ये भी पढ़े – जबलपुर केंद्रीय जेल में स्वास्थ्य और विधिक शिविर, 265 बंदियों का परीक्षण
- jabalpur-madhya-pradesh-india/25-hospitals-issued-notice-pollution-rule-violation








