मौसम का ताज़ा हाल: मध्य प्रदेश में आसमान से बरस रही आग, 10 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल।  मध्य प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। प्रदेश में तापमान लगातार नए रिकॉर्ड छू रहा है और हालात ऐसे हैं मानो आसमान से आग बरस रही हो। मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में लू (हीट वेव) का अलर्ट जारी किया है, जिससे जनजीवन पर असर पड़ना तय है।

दिन के साथ रातें भी हो रहीं तपती

प्रदेश में सिर्फ दिन ही नहीं, बल्कि रात का तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है। कई शहरों में दिन का पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जबकि रात का तापमान भी 27 डिग्री के आसपास बना हुआ है। इससे लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है।

ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड सबसे ज्यादा प्रभावित

प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्मी ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड क्षेत्र में पड़ रही है। ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर जैसे जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है।

खजुराहो और नर्मदापुरम रहे सबसे गर्म

पिछले 24 घंटों में खजुराहो और नर्मदापुरम सबसे गर्म शहर रहे, जहां तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अन्य प्रमुख शहरों का तापमान इस प्रकार रहा

  • सीधी: 42.6°C
  • नौगांव: 42.5°C
  • रायसेन: 42.2°C
  • रतलाम: 42°C
  • नरसिंहपुर और सतना: 41.6°C
  • टीकमगढ़ और रीवा: 41.5°C
  • दमोह: 41.4°C
  • सागर: 41.3°C
  • उमरिया और दतिया: 41.2°C

इसके अलावा मंडला में 41°C, गुना में 40.7°C, धार में 40.6°C, श्योपुर में 40.4°C और शाजापुर में 40.2°C तापमान दर्ज किया गया।

बड़े शहरों का हाल

प्रदेश के प्रमुख शहरों में भी गर्मी का असर साफ देखा जा रहा है—

  • जबलपुर: 40.6°C
  • भोपाल: 40.2°C
  • इंदौर: 39.9°C
  • ग्वालियर: 40.2°C
  • उज्जैन: 40°C

सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

मध्य प्रदेश में फिलहाल गर्मी से राहत के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है, ऐसे में सतर्कता और बचाव ही सबसे बड़ा उपाय है।

  • mp-heatwave-alert-10-districts-temperature-cross-43-degree-madhyapradesh-weather-update
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना