उमरिया में सरकारी जमीन खोदकर बन रही ईंटें, प्रशासन मौन

उमरिया/दर्दवंशी की रिपोर्ट: तखतपुर पंचायत में सरकारी भूमि से अवैध मिट्टी खुदाई कर ईंटें बनाने का मामला सामने आया है। मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित इस क्षेत्र में सरकारी जमीन खोदकर ईंट भट्टा संचालित किए जाने के आरोप लगे हैं। मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

खेरवाखुर्द ग्राम पंचायत के तखतपुर पंचायत वार्ड क्रमांक 14 में प्रधानमंत्री सड़क के किनारे यह गतिविधि संचालित हो रही है। आरोप है कि सरकारी भूमि से मिट्टी निकालकर बड़े पैमाने पर ईंटें बनाई जा रही हैं, जबकि पंचायत प्रशासन और राजस्व अमला मूकदर्शक बना हुआ है।

ये भी पढ़े – उमरिया में ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी छलांग; संजय गांधी प्लांट की 500 MW यूनिट का ऐतिहासिक प्रदर्शन, MD मनजीत सिंह ने दी बधाई

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि ईंट भट्टे में उपयोग हो रही बिजली भी अवैध है, जिससे शासन को राजस्व का नुकसान हो रहा है। मामले की शिकायत कलेक्टर की जनसुनवाई में भी की गई है, लेकिन अब तक जांच या कार्रवाई नहीं हो सकी है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रभावशाली लोगों के दबाव के कारण जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई से बच रहे हैं। वहीं ईंट भट्टा संचालकों का कहना है कि संबंधित भूमि उनकी निजी संपत्ति है।

अब मांग उठ रही है कि राजस्व विभाग मौके पर पहुंचकर सरकारी और निजी भूमि की सीमा स्पष्ट करे तथा यदि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण और अवैध खुदाई हुई है तो दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़े – उमरिया: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा का हमलाl; कांग्रेस गठबंधन पर महिलाओं के अधिकारों से खिलवाड़ का आरोप

  • umaria-madhya-pradesh-india/illegal-brick-making-on-government-land-takhatpur
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना