उमरिया में ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी छलांग; संजय गांधी प्लांट की 500 MW यूनिट का ऐतिहासिक प्रदर्शन, MD मनजीत सिंह ने दी बधाई

उमरिया/ राकेश दर्दवंशी: मध्यप्रदेश से बिजली उत्पादन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण और गौरवशाली उपलब्धि सामने आई है। उमरिया के संजय गांधी ताप विद्युत गृह की 500 मेगावाट क्षमता वाली इकाई ने लगातार 150 दिनों तक निर्बाध विद्युत उत्पादन कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस उपलब्धि के साथ ही पूरे विद्युत गृह में उत्साह और खुशी का माहौल है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रबंध निदेशक मनजीत सिंह ने टीम को बधाई देते हुए कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया और इसे संस्थान की बड़ी सफलता बताया। उन्होंने कहा कि लगातार डेढ़ सौ दिनों तक बिना रुकावट बिजली उत्पादन करना संयंत्र की तकनीकी दक्षता और कर्मचारियों की टीम वर्क भावना का सशक्त उदाहरण है।

संजय गांधी ताप विद्युत गृह में कुल 5 इकाइयां संचालित हैं, जिनकी कुल स्थापित क्षमता लगभग 1360 मेगावाट है। इनमें से 500 मेगावाट यूनिट का निरंतर संचालन ऊर्जा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। इस सफलता में कार्यपालन निदेशक हरि कृष्ण त्रिपाठी के मार्गदर्शन के साथ-साथ 500 मेगावाट इकाई के प्रभारी डी. शिवेंद्र शुक्ला और उनकी टीम की अहम भूमिका रही, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी संयंत्र का संचालन सुचारु बनाए रखा।

लगातार 150 दिनों तक निर्बाध बिजली उत्पादन की यह उपलब्धि न केवल संयंत्र की कार्यक्षमता को साबित करती है, बल्कि पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की विश्वसनीयता को भी नई मजबूती देती है। यह सफलता उमरिया जिले के लिए गर्व का विषय बन गई है।

  • umaria-sanjay-gandhi-plant-500mw-unit-energy-department-historic-performanced
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना