दमोह-कटनी हाईवे पर कार पलटी, किशोरी समेत दो की मौत, चार गंभीर घायल

दमोह: दमोह-कटनी स्टेट हाईवे पर कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बमनी गांव के पास रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। हादसे में कार सवार एक किशोरी और युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल दमोह भेजा गया है।

गुजरात से विश्वकर्मा परिवार कार से अपने गृह ग्राम जौनपुर, उत्तर प्रदेश जा रहा था। इसी दौरान बमनी गांव के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 24 वर्षीय संतोष विश्वकर्मा और 14 वर्षीय शिवानी विश्वकर्मा की मौके पर मौत हो गई।

घटना की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व 108 एंबुलेंस को जानकारी दी। घायलों में पूजा विश्वकर्मा (30), संगम विश्वकर्मा (20), अच्छेलाल विश्वकर्मा (32) और संदीप विश्वकर्मा (24) शामिल हैं। सभी जौनपुर, उत्तर प्रदेश के निवासी बताए गए हैं।पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़े – दमोह में भतीजे ने चाचा की पत्थर पटककर हत्या, खेत में सोते समय किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

  • damoh-katni-highway-car-accident-two-dead-four-injured-bamni
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    आचरण निंदनीय, लेकिन जमानत नियम: सुप्रीम कोर्ट में अभद्रता के दोनों आरोपी छात्रों को मिली जमानत

    सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही के दौरान अभद्र व्यवहार और…

    आगे पढ़ें
    पटोरी और कन्नपुर में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान: एई को सौंपा ज्ञापन

    टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: जिले के बल्देवगढ़ क्षेत्र की…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू