दमोह में भतीजे ने चाचा की पत्थर पटककर हत्या, खेत में सोते समय किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

दमोह: नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत रोंड गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक भतीजे ने अपने सगे चाचा की पत्थर पटककर नृशंस हत्या कर दी। यहां मामला रविवार सुबह की बताई जा रही है, जब मृतक खेत में सो रहे थे।

जानकारी के अनुसार रोंड गांव निवासी 51 वर्षीय चुन्नू रैकवार खेत में बने बारे में सो रहे थे। सुबह उनकी बेटी सुषमा रैकवार जब उन्हें जगाने पहुंची तो पिता गंभीर रूप से घायल और खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। घायल अवस्था में उन्होंने बताया कि भतीजे रामजी रैकवार ने उन पर हमला किया है। परिजन तत्काल उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही नोहटा थाना प्रभारी अभिषेक पटेल पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने आरोपी रामजी रैकवार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।परिजनों के अनुसार मृतक और आरोपी के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था तथा आरोपी आए दिन धमकी देता था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े – दमोह में बड़ा सड़क हादसा: लग्न समारोह से लौट रही पिकअप पलटी, 12 घायल एक की हालत गंभीर

  • damoh-nephew-killed-uncle-with-stone-nohta-police-arrested-accused
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना