PRSI भोपाल का भव्य आयोजन, जनसंपर्क और पत्रकारिता क्षेत्र की हस्तियां सम्मानित

भोपाल: पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया (PRSI) भोपाल चैप्टर द्वारा रविवार को एलएनसीटी यूनिवर्सिटी परिसर में राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर रविवार को एक विशेष व्याख्यान एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जनसंपर्क और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने “जनसंपर्क: लोकतंत्र का पांचवां स्तंभ” विषय पर अपने विचार रखे।

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक गिरिजा शंकर ने कहा कि आज जनसंपर्क केवल सूचनाओं का आदान-प्रदान नहीं, बल्कि सरकार और जनता के बीच विश्वास का मजबूत सेतु है। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में सोशल मीडिया के कारण जनसंपर्क की पहुंच दुनिया के हर कोने तक संभव हो गई है।

प्रख्यात साहित्यकार डॉ. उर्मिला शिरीष ने कहा कि संवाद की शुचिता ही लोकतंत्र की जान है। जब जनसंपर्क पेशेवर मानवीय संवेदनाओं के साथ तथ्य समाज तक पहुंचाते हैं, तभी स्वस्थ लोकतंत्र का निर्माण होता है। वहीं एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के कुलगुरु डॉ. नरेन्द्र कुमार थापक ने कहा कि बदलते तकनीकी दौर में जनसंपर्क की जिम्मेदारी और बढ़ गई है, क्योंकि यह भ्रांतियों को दूर कर समाज को सही दिशा दिखाने वाला माध्यम है।

ये भी पढ़े – राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस: एमसीयू में जुटेंगे दिग्गज कॉर्पोरेट कम्युनिकेटर्स, उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल करेंगे शुभारंभ

समारोह में जनसंपर्क विभाग के उप संचालक सुनील वर्मा, सहायक संचालक निहारिका मीना और हिमांशी बजाज को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए ‘लोक संपर्क सम्मान’ से नवाजा गया। वरिष्ठ पत्रकार मुन्ना लाल मिश्रा और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ की रिसर्च एसोसिएट डॉ. बीनम यादव को भी सम्मानित किया गया।

महिला सशक्तीकरण के तहत जनसंपर्क, पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में सक्रिय सात महिलाओं योजना लाड़, निधि परमार, ऋषिता तोमर, कोपल बरखाने, साक्षी त्रिपाठी, राशि श्रीवास्तव और दीप्ति तोमर को ‘अचला’ एवं ‘उदिता’ अवार्ड प्रदान किए गए।

पीआरएसआई भोपाल चैप्टर के अध्यक्ष मनोज द्विवेदी ने सभी सम्मानित प्रतिभाओं को बधाई देते हुए कहा कि उनका समर्पण जनसंपर्क क्षेत्र में नए मानक स्थापित कर रहा है। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक, कॉर्पोरेट जगत, मीडिया प्रतिनिधि, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अंत में सचिव डॉ. पंकज मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़े – एमसीयू में जनसंपर्क दिवस: सीएसआर और पीआर के तालमेल पर विशेषज्ञों ने दिए अहम संदेश

 

  • bhopal-national-public-relations-day-prsi-award-ceremony
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना