
छतरपुर: जिले के थाना खजुराहो पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कृष्णापुरम कॉलोनी से अवैध शराब की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 10 पेटी, लगभग 90 लीटर अवैध शराब और तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार (कीमत करीब 3 लाख रुपये) जब्त की है।
पुलिस को दोपहर क्षेत्र भ्रमण के दौरान अवैध शराब तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल कृष्णापुरम कॉलोनी स्थित खाली मैदान पर पहुंची और संदिग्ध वाहन की तलाशी ली। जांच के दौरान कार की डिग्गी में अवैध शराब भरी हुई पाई गई। पुलिस ने वाहन और शराब को जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस द्वार मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।यह कार्रवाई एसडीओपी खजुराहो मनमोहन सिंह बघेल के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी एनके सोलंकी सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब और नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा
ये भी पढ़े – छतरपुर: चंदला पुलिस ने गांजा तस्कर को दबोचा, 630 ग्राम गांजा बरामद
- khajuraho-police-liquor-smuggling-90-litre-seized-swift-dzire









