‘मन की बात’ 133वां एपिसोड: भोपाल में CM डॉ. मोहन यादव ने युवाओं संग सुनी ‘मन की बात’, CM डॉ. मोहन यादव बोले- डिजिटल जनगणना में बढ़-चढ़कर लें भाग

भोपाल:  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को भोपाल में युवाओं के बीच बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण को सुना। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में उठाए गए विषयों पर चर्चा की और प्रधानमंत्री के संदेशों को महत्वपूर्ण बताया।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में नागरिकों से जनगणना-2027 में सक्रिय भागीदारी करने और डिजिटल जनगणना प्रक्रिया को अपनाने की अपील की है, जिसमें लोग स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था पारदर्शिता और तकनीकी दक्षता की दिशा में बड़ा कदम है।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की भी बात कही। इसके साथ ही डेयरी सेक्टर और न्यूक्लियर ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की प्रगति का उल्लेख करते हुए इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण बताया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संवाद देशवासियों को जागरूक करने और विकास में भागीदारी बढ़ाने का माध्यम है। उन्होंने युवाओं से भी अपील की कि वे देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ-साथ बड़ी संख्या में युवा और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – मन की बात 133वां एपिसोड: PM मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, विज्ञान, ऊर्जा और डिजिटल जनगणना पर दिया जोर

  • mp-cm-mohan-yadav-listen-mann-ki-baat-pm-modi
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

आगे पढ़ें
भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में