छतरपुर जिला जेल में विशेष लोक अदालत, कैदियों को मिला विधिक मार्गदर्शन

छतरपुर।  जिला जेल छतरपुर में विशेष जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह आयोजन मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अनिल पाठक ने भी बंदियों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए लोक अदालत की प्रक्रिया और महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बंदियों को विधिक सहायता के अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस आयोजन की तैयारियां प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविन्दर सिंह के मार्गदर्शन में जिला जेल प्रशासन के सहयोग से की गईं। जिला स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में निवेदिता मुद्गल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

लोक अदालत के संचालन के लिए एक पीठ का गठन किया गया, जिसमें पीठासीन अधिकारी राहुल जैन रहे। पैनल अधिवक्ताओं के रूप में बलजिंदर सिंह सोढ़ी और आदर्श कुमार राणा ने भाग लिया। कुल 84 प्रकरण चिन्हित किए गए, जिनमें से 1 प्रकरण का सफल निराकरण किया गया।

कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र कुमार चढ़ार, उपजेलर मनीष त्यागी, अधिवक्ता रामकरण शुक्ला, प्रियंका सोनी सहित न्यायालय और विधिक सेवा प्राधिकरण का स्टाफ मौजूद रहा। यह पहल बंदियों को त्वरित न्याय और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट: अमित

यह भी पढ़े: छतरपुर में एसपी अगम जैन का जनसंवाद, ग्राम कैड़ी में सुनी समस्याएं

  • special-lok-adalat-held-in-chhatarpur-district-jail-prisoners-got-legal-guidance
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना