टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने की सीएम हेल्पलाईन और शासकीय कार्यो की समीक्षा

रायसेन।  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा गेंहू उपार्जन, स्लॉट बुकिंग, पंजीयन, खरीदी, बारदाने, जनगणना-2027, सीएम हेल्पलाईन, विभागीय गतिविधियों, समय सीमा वाले पत्रों, योजनाओं तथा अभियानों की साप्ताहिक प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने गेहूं उपार्जन के कार्यो की समीक्षा के दौरान सभी केन्द्रों में स्लॉट बुकिंग, पंजीयन सहित उपज खरीदी की जानकारी ली तथा अगले सात दिनों में जहां बारदाने की आवश्यकता है वहां बारदाने उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

टीम के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में निरीक्षण करने का आदेश

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जनगणना-2027 स्वगणना के कार्य के लिए सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ को अपनी टीम के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने कहा कि चैपाल के माध्यम से नागरिकों से सीधा संवाद कर उन्हें जनगणना का महत्व बताएं और सही जानकारी के साथ ऑनलाइन स्वगणना फॉर्म भरने के लिए प्रेरित करे। बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा बरेली तथा गौहरगंज एसडीएम तथा उनकी टीम की जनगणना-2027 स्व-गणना के लिए किए गए कार्यों की सराहना भी किया गया।

अधिकारियों को निर्देश शिकायत नॉन अटेन्डेन्ट ना रहे

बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सीएम हेल्पलाईन निराकरण में रायसेन जिले के पुनः प्रथम स्थान पर रहने पर अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि जो सीएम हेल्पलाईन शेष रह गई है, उनका भी शीघ्र निराकरण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी शिकायत नॉन अटेन्डेन्ट ना रहे। शिकायत प्राप्त होते ही निराकरण की कार्यवाही प्रारंभ की जाए तथा पोर्टल पर जानकारी भी दर्ज कराएं। सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

बैठक में कलेक्टर समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय सहित समस्त जिला अधिकारी उपस्थित रहे। अनुभागों से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ तथा अन्य अधिकारी वीडियो कॉंफ्रेंस के माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।

ब्युरो रिपोर्ट :  दीपक श्रीवास्तव

  • raisen-tl-meeting-collector-review-wheat-procurement-cm-helpline-census-2027
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन शुरू

रायसेन/दीपक श्रीवास्तव:  शासकीय सेवाओं में नवाचार को प्रोत्साहित करने…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महिलाओं के श्राप से हुई कांग्रेस की दुर्गति, अब सपा भी उसी राह पर”; यूपी सदन में सीएम योगी का तीखा हमला

महिलाओं के श्राप से हुई कांग्रेस की दुर्गति, अब सपा भी उसी राह पर”; यूपी सदन में सीएम योगी का तीखा हमला

ब्रांणवाणी Exclusive: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बना नया इतिहास, 79 साल के सभी रिकॉर्ड टूटे, दो चरणों में 92.47 प्रतिशत मतदान दर्ज; अब 4 मई के नतीजों पर नजर

ब्रांणवाणी Exclusive: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बना नया इतिहास, 79 साल के सभी रिकॉर्ड टूटे, दो चरणों में 92.47 प्रतिशत मतदान दर्ज; अब 4 मई के नतीजों पर नजर

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से संपन्न हुई पूजा-अर्चना

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से संपन्न हुई पूजा-अर्चना

पीएम नरेंद्र मोदी ने हरदोई से किया 594 किमी गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, मेरठ-प्रयागराज सफर अब 6 घंटे में पूरा होगा

पीएम नरेंद्र मोदी ने हरदोई से किया 594 किमी गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, मेरठ-प्रयागराज सफर अब 6 घंटे में पूरा होगा

पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को करेंगे बाबा विश्वनाथ का दर्शन, सीएम योगी भी रहेंगे साथ

पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को करेंगे बाबा विश्वनाथ का दर्शन, सीएम योगी भी रहेंगे साथ