कोलारस में हाईवोल्टेज ड्रामा, मोबाइल टावर पर चढ़ा प्रेमी जोड़ा, गांव में मची अफरा-तफरी

शिवपुरी: कोलारस क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गणेशखेड़ा में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव का एक प्रेमी जोड़ा मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

मोहरसिंह आदिवासी और ललिता आदिवासी अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गए। दोनों को ऊंचाई पर देखकर ग्रामीणों ने तुरंत डायल-112 और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रेमी जोड़े को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। काफी देर तक समझाइश का दौर चलता रहा। पुलिस और स्थानीय लोगों ने दोनों को शांत कराने की कोशिश की।

घटना के पीछे प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।गांव में इस हाईवोल्टेज ड्रामे को देखने लोगों की भीड़ जमा रही। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

ये भी पढ़े – शिवपुरी में गुंडागर्दी: 15 बदमाशों ने घर में घुसकर की गोलीबारी, बाल-बाल बचे जय सिंह

  • kolaras-lovers-climb-mobile-tower-high-voltage-drama-shivpuri-
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना