घट्टिया में गौ सम्मान रैली, गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की उठी मांग

उज्जैन/घट्टिया:  घट्टिया तहसील मुख्यालय पर सोमवार को “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के तहत गौ भक्तों और जागरूक नागरिकों ने रैली निकालकर अपनी मांगों को बुलंद किया। नागरिकों ने गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने और गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर एसडीएम राजाराम करजरे को ज्ञापन सौंपा।

अभियान की शुरुआत घट्टिया बस स्टैंड से हुई, जहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। यहां से निकली रैली एसडीएम कार्यालय पहुंची। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने “गौ माता-राष्ट्र माता”, “गौ हत्या बंद करो” और अन्य नारे लगाए।

एसडीएम कार्यालय पहुंचने के बाद राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में गौ माता को आधिकारिक रूप से राष्ट्र माता घोषित करने, देशभर में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गौ संरक्षण के लिए कठोर कानून बनाने की मांग की गई।

कार्यक्रम में शामिल लोगों ने गौ सेवा और संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। आयोजकों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य समाज में गौ माता के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना और जनजागरण फैलाना है।

ये भी पढ़े – कोलारस में हाईवोल्टेज ड्रामा, मोबाइल टावर पर चढ़ा प्रेमी जोड़ा, गांव में मची अफरा-तफरी

  • ghattiya-gauraksha-rally-ujjain-gaumata-rashtra-mata-demand
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना