सागर/मंडीबामोरा पुलिस की बड़ी सफलता, औरंगाबाद से सकुशल मिली लापता नाबालिग

मंडीबामोरा: सागर जिले की आगासौद थाना अंतर्गत मंडीबामोरा चौकी पुलिस ने तत्परता और तकनीकी जांच के दम पर लापता नाबालिग बालिका को महाराष्ट्र के औरंगाबाद से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।

16 अप्रैल को नाबालिग बालिका अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने 17 अप्रैल को मंडीबामोरा चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 72/26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

ये भी पढ़े – सागर में गौ सम्मान आवाह्न अभियान: हजारों गौ भक्तों ने निकाली रैली, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने साइबर तकनीक, मोबाइल लोकेशन और मुखबिर तंत्र की मदद से बालिका की तलाश शुरू की। जांच के दौरान महत्वपूर्ण सुराग मिलने पर पुलिस टीम महाराष्ट्र के औरंगाबाद पहुंची और स्थानीय समन्वय से बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया।

सागर वापस लाकर महिला पुलिस अधिकारी की मौजूदगी में बालिका के बयान दर्ज किए गए और न्यायालय में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद बालिका को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।अपनी बेटी को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक प्रदीप कुमार जाटव, आरकेएस चौहान, प्रधान आरक्षक सुशील सिंह, सौरभ रैकवार, आरक्षक गजेंद्र, महिला आरक्षक साक्षी कोरी और साइबर सेल के हेमंत ठाकुर की अहम भूमिका रही।

ये भी पढ़े – सागर में सनसनी: शाहगढ़ में पति-पत्नी ने घर में लगाई फांसी, कारणों की जांच शुरू

  • mandibamora-chowki-police-rescues-missing-minor-girl-from-aurangabad-safely-sagar-
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मुख्यमंत्री पुष्कार सिंह धामी की दिल्ली में बैठक: भारत–नेपाल सीमा पर लैंड पोर्ट और व्यापार को लेकर समीक्षा

    नई दिल्ली/देहरादून: उत्तराखंड निवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मन की बात’ 133वां एपिसोड: भोपाल में CM डॉ. मोहन यादव ने युवाओं संग सुनी ‘मन की बात’, CM डॉ. मोहन यादव बोले- डिजिटल जनगणना में बढ़-चढ़कर लें भाग

    ‘मन की बात’ 133वां एपिसोड: भोपाल में CM डॉ. मोहन यादव ने युवाओं संग सुनी ‘मन की बात’, CM डॉ. मोहन यादव बोले- डिजिटल जनगणना में बढ़-चढ़कर लें भाग

    मन की बात 133वां एपिसोड: PM मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, विज्ञान, ऊर्जा और डिजिटल जनगणना पर दिया जोर

    मन की बात 133वां एपिसोड: PM मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, विज्ञान, ऊर्जा और डिजिटल जनगणना पर दिया जोर

    आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध, लाइसेंस खत्म

    आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध, लाइसेंस खत्म

    डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे टूटा, 94.16 पर बंद; कच्चे तेल और वैश्विक तनाव का असर

    डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे टूटा, 94.16 पर बंद; कच्चे तेल और वैश्विक तनाव का असर

    मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार का राज: मोहन यादव सरकार ने अधिकारियों को खुली छूट दी?

    मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार का राज: मोहन यादव सरकार ने अधिकारियों को खुली छूट दी?