रतलाम-नीमच हाईवे पर दर्दनाक हादसा, उप सरपंच संजू गुर्जर की कार की टक्कर से मौत

रतलाम: रतलाम-नीमच हाईवे पर बिलपांक थाना क्षेत्र स्थित प्रकाश नगर पुलिया के पास सोमवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में ग्राम पंचायत जमुनिया के उप सरपंच और किसान संजू गुर्जर (45) की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

संजू गुर्जर समर्थन मूल्य केंद्र पर गेहूं तुलवाने जा रहे थे। गेहूं से भरा ट्रैक्टर पहले ही केंद्र के लिए रवाना कर दिया गया था। इसके बाद वह शाम करीब पौने छह बजे बाइक से बिलपांक स्थित खरीदी केंद्र जा रहे थे। इसी दौरान प्रकाश नगर पुलिया क्षेत्र में पीछे से आ रही कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि संजू गुर्जर सड़क पर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं बाइक दूर जा गिरी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार का अगला पहिया भी टूटकर अलग हो गया।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और किसान नेता किशन सिंघाड़ मौके पर पहुंचे। शव को मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

कांग्रेस नेता किशन सिंघाड़ ने आरोप लगाया कि कार चालक लापरवाही और अनियंत्रित तरीके से वाहन चला रहा था। उन्होंने बताया कि कार में पीछे बैठा युवक खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट कर रहा था। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।पुलिस के अनुसार शव का पोस्टमार्टम 28 अप्रैल को कराया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़े – रतलाम में 24 घंटे में खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार, चोरी की होंडा साइन बरामद

  • ratlam-neemuch-highway-accident-jamunia-deputy-sarpanch-sanju-gurjar-killed-by-car-hit-news
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

    नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

    आगे पढ़ें
    भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

    भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में