अमरपाटन एसडीएम कार्यालय में पानी की कमी, जर्जर वाटर कूलर बना समस्या

अमरपाटन। भीषण गर्मी के बीच जहां लोगों को राहत देने के लिए सरकारी दफ्तरों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित होनी चाहिए, वहीं एसडीएम कार्यालय अमरपाटन में स्थिति इसके उलट नजर आ रही है। यहां आने वाले आम नागरिकों के लिए पीने के पानी तक की उचित व्यवस्था नहीं है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कार्यालय परिसर में लगा वाटर कूलर गंदगी से पटा हुआ है और जर्जर हालत में दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह वाटर कूलर पूर्व जिला मंत्री पंकज सिंह परिहार द्वारा उपलब्ध कराया गया था, लेकिन समय के साथ इसकी देखरेख नहीं होने के कारण अब यह उपयोग के लायक भी नहीं रहा। गर्मी के इस मौसम में रोजाना बड़ी संख्या में लोग एसडीएम और तहसील कार्यालय अपने कामों के लिए पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधा भी नहीं मिल पा रही है। इससे प्रशासन की व्यवस्थाओं और जिम्मेदारी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द पेयजल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और खराब पड़े वाटर कूलर को ठीक कराया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

ब्यूरो रिपोर्ट: देवेश शर्मा
  • amarpatan-sdm-office-faces-water-shortage-water-cooler-problem
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना