
रीवा: शहर के समान तिराहा क्षेत्र में बाइक चोरी की हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। नेशनल हॉस्पिटल के सामने खड़ी बाइक को चोर ने मात्र 30 सेकेंड में चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गया। गुढ़ निवासी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी अस्पताल आए थे और अपनी बाइक पार्क कर अंदर चले गए थे। लौटने पर बाइक गायब मिली। जब आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाले गए तो पूरी वारदात सामने आ गई।
फुटेज में देखा गया कि चोर पहले रेकी करता है, फिर बाइक का लॉक तोड़कर कुछ ही सेकेंड में बाइक लेकर फरार हो जाता है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।चोरी की घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर समान थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
व्यस्त और संवेदनशील इलाके में हुई इस चोरी ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ये भी पढ़े – रीवा ब्रेकिंग: थाने के सामने भोजपुरी गाने पर युवक का डांस, वीडियो वायरल
- rewa-bike-theft-30-seconds-cctv-saman-tiraha








