एमपी मध्य क्षेत्र विद्युत कंपनी की बड़ी पहल, HT कनेक्शन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल

भोपाल: मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने डिजिटल इंडिया की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए उच्चदाब (HT) उपभोक्ताओं के लिए ऑनलाइन ई-स्टाम्प और अनुबंध की सुविधा शुरू की है । अब भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग के 16 जिलों के बड़े उपभोक्ताओं और उद्योगों को नए बिजली कनेक्शन के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे । कंपनी के प्रबंध संचालक श्री ऋषि गर्ग ने बताया कि इस नई व्यवस्था के तहत एचटी संयोजन पोर्टल को सीधे पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग (IGRS) के संपदा 2.0 पोर्टल के साथ एकीकृत कर दिया गया है ।

इस ऐतिहासिक पहल के बाद उपभोक्ता अपने मोबाइल या ईमेल पर प्राप्त लिंक के माध्यम से आधार (Aadhaar) आधारित ई-साइन या डिजिटल सिग्नेचर का उपयोग कर सीधे ऑनलाइन अनुबंध निष्पादित कर सकेंगे । कंपनी ने पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग से विधिवत लाइसेंस प्राप्त कर इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुलभ बना दिया है । नए कनेक्शन के लिए आवेदक https://htsanyojan.mpcz.in:8089/applicantLogin पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ।

ऑनलाइन प्रक्रिया की मुख्य विशेषताएं:

पूर्णतः पेपरलेस: ई-स्टाम्प शुल्क का भुगतान और अनुबंध पर हस्ताक्षर अब पूरी तरह पोर्टल के माध्यम से ही डिजिटल रूप में संभव होगा ।

समय की बचत: बाहरी कार्यालयों पर निर्भरता खत्म होने से प्रक्रिया त्वरित और पारदर्शी हो गई है ।

ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस: यह सुविधा विशेष रूप से उद्योगों और बड़े उपभोक्ताओं के लिए व्यापार करने में सुगमता (Ease of Doing Business) सुनिश्चित करेगी ।

कहीं भी, कभी भी: उपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय और किसी भी स्थान से यह अनिवार्य औपचारिकताएं पूरी कर सकते हैं ।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी मध्य प्रदेश की पहली ऐसी वितरण कंपनी बन गई है जिसने इस प्रकार की पूर्ण एकीकृत डिजिटल सेवा की शुरुआत की है । इस कदम से न केवल भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी, बल्कि औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी ।

ये भी पढ़े – मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्‍ताओं के हित में सरल एवं पारदर्शी व्यवस्था लागू

  • mpcz-ht-online-agreement-e-stamp-digital-service
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना