एमपी मध्य क्षेत्र विद्युत कंपनी की बड़ी पहल, HT कनेक्शन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल

भोपाल: मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने डिजिटल इंडिया की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए उच्चदाब (HT) उपभोक्ताओं के लिए ऑनलाइन ई-स्टाम्प और अनुबंध की सुविधा शुरू की है अब भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग के 16 जिलों के बड़े उपभोक्ताओं और उद्योगों को नए बिजली कनेक्शन के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे कंपनी के प्रबंध संचालक श्री ऋषि गर्ग ने बताया कि इस नई व्यवस्था के तहत एचटी संयोजन पोर्टल को सीधे पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग (IGRS) के संपदा 2.0 पोर्टल के साथ एकीकृत कर दिया गया है

इस ऐतिहासिक पहल के बाद उपभोक्ता अपने मोबाइल या ईमेल पर प्राप्त लिंक के माध्यम से आधार (Aadhaar) आधारित ई-साइन या डिजिटल सिग्नेचर का उपयोग कर सीधे ऑनलाइन अनुबंध निष्पादित कर सकेंगे कंपनी ने पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग से विधिवत लाइसेंस प्राप्त कर इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुलभ बना दिया है नए कनेक्शन के लिए आवेदक https://htsanyojan.mpcz.in:8089/applicantLogin पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

ऑनलाइन प्रक्रिया की मुख्य विशेषताएं:

पूर्णतः पेपरलेस: ई-स्टाम्प शुल्क का भुगतान और अनुबंध पर हस्ताक्षर अब पूरी तरह पोर्टल के माध्यम से ही डिजिटल रूप में संभव होगा

समय की बचत: बाहरी कार्यालयों पर निर्भरता खत्म होने से प्रक्रिया त्वरित और पारदर्शी हो गई है

ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस: यह सुविधा विशेष रूप से उद्योगों और बड़े उपभोक्ताओं के लिए व्यापार करने में सुगमता (Ease of Doing Business) सुनिश्चित करेगी

कहीं भी, कभी भी: उपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय और किसी भी स्थान से यह अनिवार्य औपचारिकताएं पूरी कर सकते हैं

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी मध्य प्रदेश की पहली ऐसी वितरण कंपनी बन गई है जिसने इस प्रकार की पूर्ण एकीकृत डिजिटल सेवा की शुरुआत की है इस कदम से न केवल भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी, बल्कि औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी

ये भी पढ़े – मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्‍ताओं के हित में सरल एवं पारदर्शी व्यवस्था लागू

  • mpcz-ht-online-agreement-e-stamp-digital-service
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

आगे पढ़ें
भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में