रीवा: अवैध खनन में बड़ा हादसा, खदान में गिरने से महिला की दर्दनाक मौत

रीवा: जिले में एक बार फिर से अवैध खनन जानलेवा साबित हुआ है.  नौबस्ता गांव के बैजनाथपुर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय महिला सुमित्रा केवट की खदान में गिरने से मौत हो गई. घटना के समय इलाके में अफरा-तफरी मच गई जब महिला अचानक गहरी खदान में गिर गई। इसी दौरान मौके पर मौजूद एक ट्रैक्टर भी पलट गया, जिससे स्थिति और भी भयावह हो गई।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से बड़े पैमाने पर अवैध खनन और पत्थरों का परिवहन जारी है, लेकिन प्रशासन इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पा रहा है।पुलिस के मुताबिक, महिला खदान क्षेत्र में गई थी, जहां गहरी खाई में गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े – रीवा: 30 सेकेंड में बाइक चोरी, CCTV में कैद शातिर चोर

  • rewa-illegal-mining-death-woman-noubasta-case
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना