पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को करेंगे बाबा विश्वनाथ का दर्शन, सीएम योगी भी रहेंगे साथ

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी बुधवार सुबह काशी पहुंचकर बाबा विश्वनाथ के दरबार में दर्शन-पूजन करेंगे। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सुबह करीब 7 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे।

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पूरे मार्ग को विशेष रूप से सजाया गया है। शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन ने रूट पर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंदिर क्षेत्र समेत आसपास के इलाकों में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।

ये भी पढ़े – पीएम मोदी का काशी दौरा, 6,332 करोड़ की 163 परियोजनाओं की सौगात

भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए बरेका से काशी विश्वनाथ मंदिर तक पांच प्रमुख स्वागत प्वाइंट बनाए हैं। इन स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे।

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल के अनुसार मंडुआडीह, पुलिस लाइन, लहुराबीर, मैदागिन, चौक और काशी विश्वनाथ मंदिर गेट क्षेत्र में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, मंत्री और आमजन मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर काशी में उत्साह का माहौल है।

ये भी पढ़े – काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे सीएम योगी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी किया दर्शन

  • PM Narendra Modi will offer prayers at the Baba Vishwanath temple on Wednesday.
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    देहरादून बिल्डर घोटाला: इंटरपोल की मदद से दुबई में राखी मित्तल गिरफ्तार, 45 करोड़ लेकर फरार दंपति पर शिकंजा

    देहरादून: चर्चित फ्लैट खरीदार ठगी मामले में बड़ी कार्रवाई…

    आगे पढ़ें
    विनेश फोगाट की कुश्ती में धमाकेदार वापसी, गोंडा में नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में उतरेंगी

    गोंडा: भारतीय कुश्ती की स्टार खिलाड़ी और ओलंपियन विनेश…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को करेंगे बाबा विश्वनाथ का दर्शन, सीएम योगी भी रहेंगे साथ

    पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को करेंगे बाबा विश्वनाथ का दर्शन, सीएम योगी भी रहेंगे साथ

    ‘मन की बात’ 133वां एपिसोड: भोपाल में CM डॉ. मोहन यादव ने युवाओं संग सुनी ‘मन की बात’, CM डॉ. मोहन यादव बोले- डिजिटल जनगणना में बढ़-चढ़कर लें भाग

    ‘मन की बात’ 133वां एपिसोड: भोपाल में CM डॉ. मोहन यादव ने युवाओं संग सुनी ‘मन की बात’, CM डॉ. मोहन यादव बोले- डिजिटल जनगणना में बढ़-चढ़कर लें भाग

    मन की बात 133वां एपिसोड: PM मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, विज्ञान, ऊर्जा और डिजिटल जनगणना पर दिया जोर

    मन की बात 133वां एपिसोड: PM मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, विज्ञान, ऊर्जा और डिजिटल जनगणना पर दिया जोर

    आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध, लाइसेंस खत्म

    आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध, लाइसेंस खत्म

    डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे टूटा, 94.16 पर बंद; कच्चे तेल और वैश्विक तनाव का असर

    डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे टूटा, 94.16 पर बंद; कच्चे तेल और वैश्विक तनाव का असर