
छतरपुर: चंदला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बलकोरा में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। महिला के पति ने कथित रूप से नशे की हालत में अपनी पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी स्वयं थाने पहुंच गया, जहां पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया।
मिली जानकारी के अनुसार मृतका के दो छोटे बच्चे हैं, जबकि वह गर्भवती भी थी। इस दर्दनाक घटना के बाद बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया, जिससे गांव में शोक का माहौल है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
पुलिस ने आरोपी पति से पूछताछ शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े – छतरपुर: चंदला पुलिस ने गांजा तस्कर को दबोचा, 630 ग्राम गांजा बरामद
- chandla-balkora-village-woman-murder-husband-detained-police-investigation








